Skip to main content

डूबते सूरज की ओर

कहानी

सियाराम ने साइकिल पर बैठकर जैसे ही पैंडल पर जोर लगाया खटाक की आवाज के साथ चेन उतर गई।
गुस्से में सियाराम ने मां-बहन की गाली दी। फिर साइकिल से उतर कर चेन ठीक करने लगे। चेन चढ़ा ही रहे थे कि किसी ने पूछा।
- साइकिल खराब हो गई?
सियाराम ने चेन छाे़डकर आवाज की तरफ देखा और मुस्करा कर बोले -हां भाई।
- किसी कबाड़ी को बेच दो। अब यह चलने लायक नहीं है।
- पुरानी होने पर कोई घरवाली को बदल देता है या? सियाराम ने चुहल की।
- अरे भाई, दुनिया मोटरसाइकिल और कार से चलने लगी है, आप कम से कम नई साइकिल तो ले लो।
- दुनिया और मेरी तुलना नहीं हो सकती न। सियाराम ने लंबी सांस ली और चेन ठीक करके साइकिल पर बैठ गए।
- लगता है कचहरी (अदालत) से आ रहे हो?
- हां भाई।
- या हुआ?
- होना या है। फिर तारीख मिल गई है।
- कब तक मिलती रहेगी तारीख?
- अब या बताएं। अपने वश में तो कुछ है नहीं। १८ साल हो गए। अभी तक बहस तक नहीं हुई है।
- मेरी मानो तो समझौता कर लो।
- किससे?
- जिससे मुकदमा लड़ रहे हो।
- एक हाथ से ताली बजती है या?
- अरे यार प्रयास करके तो देखो। कहते हुए वह सड़क से अपने घर की तरफ मु़ड गया। वह सियाराम का शुभचिंतक नहीं था। यह बात वह अच्छी तरह से जानते थे। लेकिन उसे कुछ कहना भी उन्हें अशोभनीय ही लगा। बातचीत करते हुए दोनों बाजार से काफी दूर आ गए थे। इस बीच उस आदमी का गांव आ गया तो वह अपने रास्ते हो लिया।
अब सियाराम साइकिल की गति बढ़ाने के लिए जल्दी-जल्दी पैंडल मारने लगे। पेट में चूहे कूद रहे थे। ऐसे में वह घर शीघ्र पहंुच जाना चाह रहे थे, लेकिन जैसे ही वह पैंडल जल्दी-जल्दी चलाने की कोशिश करते चेन उतर जाती। इसके अलावा सड़क में जगह-जगह बने गढ्डे अलग से परेशान कर रहे थे। उनकी वजह से साइकिल तेज चलाना मुश्किल हो रहा था। कहने को यह हाइवे है, लेकिन सड़क की हालत गांव की पगडंडी से भी बदतर है। गड्ड ों में सड़क को खोजना पड़ता है।
दरसअल, सियाराम पर उनके पड़ोसियों ने कोई आठ मुकदमें कर रखे हैं। जिसमें से हर महीने किसी न किसी की तारीख पड़ती ही है। सियाराम हर माह अपने गांव से २७ किलोमीटर दूर अदालत में पेशी भुगतने जाते हैं। यह सिलसिला पिछले १८ सालों से बदस्तूर चला आ रहा है।
तारीख वाले दिन सियाराम सुबह ही उठते हैं। नित्य-क्रिया करते हैं। जानवरों को चारा डालते हैं। नहाते-धोते हैं और पूजा-पाठ करके दो-चार रोटियां खा कर साइकिल लेकर घर से निकाल पड़ते हैं। घर से तीन किलोमीटर साइकिल से जाते हैं। इसके बाद कसबे के एक परिचित के यहां साइकिल खड़ी करते हैं और फिर जीप या बस पकड़ कर शहर यानी अदालत जाते हैं।
आज सुबह वह दो रोटी खाकर ही पेशी भुगतने चले गए थे। आज दो मुकदमों की तारीख थी। अदालत में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लंबी प्रतीक्षा के बाद नंबर आया तो फिर मिल गई तारीख...।
-------
सियराम के गांव का चौराहा। चाय की दुकान पर कई लोग बैठे थे। उनके हाथों में चाय के कप के अलावा आज के अखबार के एक-एक पन्ने थे। उनके बीच कोर्ट के एक निर्णय पर बहस छिड़ी थी। लगभग सभी एक सुर में कह रहे थे कि जिस तरह से अदालत निर्णय दे रही है उससे लगने लगा है कि न्याय हमारे देश में अब भी जिंदा है। इधर अदालत ने कुछ फैसले ऐसे सुनाए हैं कि लोगों की आस्था फिर से न्याय के प्रति बढ़ गई है। अब या पैसे वाला और या नेता, कोई भी कानून से बड़ा नहीं रह गया है। अदालत ने किसी को नहीं बख्शा है। जिसने अपराध किया उसे सजा दी है। पैसा और सत्ता की ताकत को भी अपनी औकात बता दी है।
इसी बीच उन्हीं में से किसी ने कहा -तभी तो नेता लोग न्यायिक सक्रियता का राग अलापने लगे हैं। कहने लगे हैं कि न्यायपालिका को अपने हद में रहना चाहिए।
लेकिन इस आदमी की बात को किसी ने नहीं सुना। सभी इसी चर्चा में मशगूल रहे कि अदालत किसी को नहीं छाे़डेगी। वहां देर है लेकिन अंधेर नहीं है।
इन्हीं के बीच गांव का एक आदमी बैठा इनकी बातों को सुन रहा था। वह इनकी बातों से सहमत नहीं था। वह इन्हें मूर्ख नहीं तो अज्ञानी जरूर समझ रहा था, लेकिन इनकी बातों पर वह हंस नहीं रहा था। उसे गुस्सा भी नहीं आ रहा था, लेकिन जब बात अधिक खिंच गई तो वह बोल ही पड़ा।
- देर होना या अंधेर नहीं है?
उसके सवाल पर चुप्पी छा गई। लोग एक दूसरे की तरफ देखने लगे। इसी बीच दुकान के बाहर शोर मचा।
- अरे उठाओ भाई।
- चोट तो नहीं लगी?
- डा टर के पास ले चलना होगा।
- लगता है, धुस्स चोट आई है।
- पैर टूट गया लगता है।
- सिर में चोट लगी है।
- हाथ भी टूट गया लगता है।
- कोई पानी लाओ भाई।
यह सभी लोग सियाराम को उठाए हुए थे। सियाराम बेहोश थे। उन्हें अभी-अभी एक मोटरसाइकिल वाला ट कर मार कर भाग गया था। वह सड़क से सीधे खाई में आ गिरे थे।
लोगों ने सियाराम को खाई से बाहर निकाल कर एक जगह लिटाया। एक आदमी ने उनके मंुह पर पानी के छींटे मारे तो उन्होंने आंखें खोलीं।
- कैसी है तबीयत? ठीक हैं? एक साथ कई लोगों ने पूछा। सियाराम एकटक सभी को देखते रहे। उनके मंुह से आवाज ही नहीं निकली।
- इनके घर खबर दे दो भाई। किसी ने अपनी राय दी। उसकी बात का सुनना था कि सियाराम ने उठने का प्रयास किया। इसमें वह सफल हुए। उठकर खड़े हो गए। दो कदम चले तो लोगों ने खुशी व्य त की।
-बच गए भाई। बच गए।
- कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
- किस्मत से ही बच गए।
- भगवान की बड़ी कृपा थी।
- थाे़डे में ही बड़ी ग्रह कट गई। नहीं तो उसने तो उठाकर फेंक ही दिया था।
- मेरे घर तो खबर नहीं भिजाई? सियाराम ने लोगांे से पूछा।
- अभी नहीं।
- भिजवानी है या?
- डा टर को दिखाना है?
- नहीं। मैं ठीक हंू। घर चला जाऊंगा। घर वाले बेकार ही परेशान हो जाएंगे।
- इसीलिए तो, घर किसी को भिजवाया नहीं।
- थाे़डी देर और होश में न आते तो आपके बेटे को फोन कर देता। यह देखो मोबाइल हाथ में निकाल लिया था। एक युवक ने अपनापन दिखाया।
- तेरे पास नंबर कहां है? उसकी डींग की किसी ने हवा निकालनी चाही।
- इस मोबाइल में है। चाचा कई बार इससे फोन कर चुके हैं। यों चाचा? उसने सियाराम से समर्थन हासिल कर लिया।
दरअसल, सियाराम उसके मोबाइल से मिस्ड काल करवाते हैं अपने इकलौते बेटे के पास। फिर बेटा उन्हें फोन करता है। उसकी योजना अभी भी मिस्ड काल करने की ही थी।
सियाराम चाय-पानी पीकर साइकिल को ठीक-ठाक कराकर घर के लिए चल पड़े। वह दुाकन से थाे़डी ही दूर गए थे कि दुकान में चुपचाप बैठे आदमी ने अदालत के फैसलों पर बहस कर रहे लोगों से बोला।
- हमारी न्यायपालिका कितनी सक्रिय है और वहां कितना न्याय मिलता है जरा इनसे पूछिए।
उसका इशारा सियाराम की तरफ था। जो अपनी पुरानी साइकिल से घर की तरफ जा रहे थे। खडंजे की सड़क पर खड-खड कर रही थी...।
इस समय वह पश्चिम दिशा की तरफ जा रहे थे और उनके ठीक सामने सूरज डूबने वाला था....।

-ओमप्रकाश तिवारी

Comments

Popular posts from this blog

परिवर्तन लाजमी है तो डरना क्यों? - ओमप्रकाश तिवारी मानव सभ्यता अंतरविरोधों के परमाणु बम जैसी है। इसके अंतरविरोध परिवर्तनशील बनाकर इसे आगे बढ़ाते हैं तो यही इसका विनाश भी करते हैं। मानव जाति का इतिहास गवाह है कि भूत में कई सभ्यताएं तबाह हो गईं जिनके मलबे से खाद-पानी लेकर नई सभ्यताओं ने जन्म लिया और फली-फूली हैं। यही वजह है कि मानव भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहता है। उसकी अधिकतर योजनाएं बेहतर भविष्य के लिए होती हैं। लेकिन हर आदमी, हर समाज और हर सभ्यता व संस्कृति हमेशा बेहतर नहीं साबित होती। अक्सर इंसानी अनुमान धरे केधरे रह जाते हैं और भविष्य कुछ का कुछ हो जाता है। वामपंथी चिंतक कार्ल मार्क्स का आकलन था कि पूंजीवादी व्यवस्था अपनी तबाही के लिए खुद ही रास्ते बनाती है। यही वजह है कि एक दिन यह व्यवस्था तबाह हो जाएगी और इसके स्थान पर नई व्यवस्था सामने आएगी। नई व्यवस्था क्या होगी इसकी भी मार्क्स ने कल्पना की और बताया कि वह साम्यवादी व्यवस्था होगी। लेकिन ऐसा हुआ क्या? आज लगभग पूरी दुनिया में पूंजीवादी व्यवस्था है। सोवियत रूस जैसे देशों में साम्यवादी व्यवस्था आई भी तो वह पूंजीवादी व्यवस्था ...

कहानी कोढ़ी का नल

भाग दो --- बहुत पहले यहां जंगल हुआ करता था। जिसमें ढाक के पेड़ बहुतायत में थे। इनके अलावा बबूल और कटाई की झांडियां थीं। जहां इनका वास नहीं था वह जमीन ऊसर थी। उसमें रेह पैदा होती थी। जिसमें घास भी नहीं उगती। इस बौने जंगल में जहां सांप-बिच्छू रहते थे, वहीं जंगली सूअर और गीदड़ जैसे प्राणी भी रहते थे। इन्हीं के बीच दो घर मनुष्यों के थे, जिन्हें दूसरे गांव के लोग वनप्राणी कहते थे। जब जमींदारी का जमाना था तो इनके पूर्वज कहीं से आकर यहां बस गए थे। पहले यह एक ही घर थे, लेकिन खानदान की वृद्धि हुई तो दो हो गए। इन्हें वनप्राणी इसलिए कहा जाता था, योंकि इन्होंने यहां बसने के बाद और किसी इनसान को बसने ही नहीं दिया। जिसने भी कोशिश की उसे मुंह की खानी पड़ी। हालांकि जंगली जानवरों से मुकाबले के लिए इन्हें समाज की जरूरत थी, लेकिन वन संपदा का बंटवारा न हो जाए इसलिए यह लोग इस जगह को आबाद नहीं होने दे रहे थे। समय के साथ यह वनप्राणी भी बदले। इन्हें भी समाज की जरूरत महसूस हुई। इसके बाद इन्होंने यहां पर लोगों को बसने की इजाजत दी। यहां पर बसने वाले दूसरे गांवों के फालतू लोग थे। फालतू इसलिए कि इन्हें अपने गांव...

कहीं कुछ ज्यादा तो नहीं टूट रहा-

कहीं कुछ ज्यादा तो नहीं टूट रहा- -मृत्युंजय कुमार यह इक्कीसवीं सदी हैइसलिए बदल गई हैं परिभाषाएंबदल गए हैं अर्थसत्ता के भीऔर संस्कार के भी।वे मोदी हैं इसलिएहत्या पर गर्व करते हैंजो उन्हें पराजित करना चाहते हैंवे भी कम नहींबार बार कुरेदते हैं उन जख्मों कोजिन्हें भर जाना चाहिए थाकाफी पहले ही।वे आधुनिक हैं क्योंकिशादी से पहले संभोग करते हैंतोड़ते हैं कुछ वर्जनाएंऔर मर्यादा की पतली डोरी भीक्योंकि कुछ तोड़ना ही हैउनकी मार्डनिटी का प्रतीकचाहे टूटती हों उन्हें अब तकछाया देनेवाली पेड़ों कीउम्मीद भरी शाखाएंशायद नहीं समझ पा रहे हैंवर्जना और मर्यादा का फर्क।