Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2017

अंधेरे कोने : उनके कल्चर की कॉमन बात

सुबह के आठ बज रहे हैं। जल्दी से उठी और अलमारी से कपड़े निकालकर पहने। फ्रेश होकर नहाने लगी। नहाते समय उसकी आंखों के सामने रात के सीन नाच गये। उसे अंदर से कै उठी, लेकिन  हुई नहीं... अंधेरे कोने   भाग चार उनके कल्चर की कॉमन बात और एक मेरा पति था। अनु अतीत के जंगल में भटक गई। शादी को एक महीना ही हुआ था। विक्रम का नया चेहरा सामने आ गया था। उस दिन अनु के सास-ससुर घर पर नहीं थे। विक्रम का इंतजार करती वह अपने बेडरूम में लेटी थी। तभी किसी लड़की के साथ हंसता हुआ विक्रम आया था। दोनों सीधा बेडरूम में ही आ गये थे। शराब के नशे में धुत थे। उन्हें इस हालत में देखकर अनु भौचक रह गई। - सी इज योर वाइफ? लड़की ने विक्रम की तरफ देखते हुए और अनु की तरफ हाथ से इशारा करते हुए कहा था। - यश डार्लिंग। - यू आर लकी विक्रम। योर वाइफ इज ए वेरी ब्यूटीफुल। - तुम कौन सी कम हो। कहते हुए विक्रम ने लड़की को बाहों में भर लिया। उनकी इस हालत से अनु असहज हो गई। उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करे। - तो आज डबल पार्टनर ...? - तुम्हारी दूसरी सहेली आई ही नहीं नहीं तो ... - तुम भी साले बहुत हरामी

अंधेरे कोने : गगन कुसमु की ख्वाहिशें

अनु को रात भर नींद नहीं आई। पूरी रात करवटें बदलती रही। अपनी इस बेचैनी का कारण वह समझ नहीं पा रही थी। उसे लग रहा था कि कुछ है जो वह पाना चाहती है... अंधेरे कोने भाग दो गगन कुसमु की ख्वाहिशें  अनु को रात भर नींद नहीं आई। पूरी रात करवटें बदलती रही। अपनी इस बेचैनी का कारण वह समझ नहीं पा रही थी। उसे लग रहा था कि कुछ है जो वह पाना चाहती है...। कुछ है जो उसके पास नहीं है...। उसे लगता कि वह एक खाली बर्तन है...। एक स्टेचू है। हालत यह थी कि वह कई बार बिस्तर से उठ कर बॉलकनी पर गई। वहां से गली में देखती। स्ट्रीट लाइटों की पीली रोशनी उसे बीमार लगती। आसमान की तरफ देखती तो असंख्य तारे टिमटिमाते नजर आते। चांद अपनी चांदनी के साथ गगन विहार कर रहा होता। वह एक अनजानी ईर्षा से भर जाती। फिर बिस्तर पर आ जाती और सोने का प्रयास करती लेकिन नींद न आती। करवटें बदलती और जब बिस्तर शरीर में चुभने सा लगता तो फिर बॉलकनी पर आ जाती। इस तरह उसकी पूरी रात कट गई। सुबह के चार बजे नींद आई। पार्क में, रेस्टोरेंट में, मेट्रों में, बस में, वह पूरा दिन किसकी के साथ घूमती है। कभी रूठती है तो कभी प्रेमभरी बा