सुबह के आठ बज रहे हैं। जल्दी से उठी और अलमारी से कपड़े निकालकर पहने। फ्रेश होकर नहाने लगी। नहाते समय उसकी आंखों के सामने रात के सीन नाच गये। उसे अंदर से कै उठी, लेकिन हुई नहीं... अंधेरे कोने भाग चार उनके कल्चर की कॉमन बात और एक मेरा पति था। अनु अतीत के जंगल में भटक गई। शादी को एक महीना ही हुआ था। विक्रम का नया चेहरा सामने आ गया था। उस दिन अनु के सास-ससुर घर पर नहीं थे। विक्रम का इंतजार करती वह अपने बेडरूम में लेटी थी। तभी किसी लड़की के साथ हंसता हुआ विक्रम आया था। दोनों सीधा बेडरूम में ही आ गये थे। शराब के नशे में धुत थे। उन्हें इस हालत में देखकर अनु भौचक रह गई। - सी इज योर वाइफ? लड़की ने विक्रम की तरफ देखते हुए और अनु की तरफ हाथ से इशारा करते हुए कहा था। - यश डार्लिंग। - यू आर लकी विक्रम। योर वाइफ इज ए वेरी ब्यूटीफुल। - तुम कौन सी कम हो। कहते हुए विक्रम ने लड़की को बाहों में भर लिया। उनकी इस हालत से अनु असहज हो गई। उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करे। - तो आज डबल पार्टनर ...? - तुम्हारी दूसरी सहेली आई ही नहीं नहीं तो ... - तुम भी साले बह...